PM Kisan Yojana 12th Installment: देश के अन्नदाताओं के लिए राज्य सरकारें तो कई तरह की योजनाएं चलाती ही हैं, लेकिन इसके अलावा केंद्र सरकार भी किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे जाते हैं। इसी कड़ी में इस बार किसानों को 12वीं किस्त के रूप में 2 हजार रुपये दिए गए। लेकिन लिस्ट में कई किसान ऐसे भी हैं, जिन्हें किस्त का लाभ नहीं मिला। ऐसे में अगर आपके खाते में भी 12वीं किस्त नहीं आई है, तो आप परेशान होने की जगह कुछ काम कर लें जिनसे आपकी मदद हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...