PM Kisan Yojana 15th Installment: गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है। जहां एक तरफ कई योजनाओं में जरूरत का सामान दिया जाता है, तो कई योजनाओं में लोगों की आर्थिक मदद के लिए पैसे दिए जाते हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे किसानों के लिए चलाया जा रहा है। इस योजना में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। वहीं, इस बार किसानों को 15वीं किस्त मिलने वाली है। ऐसे में चर्चा इस बात की भी हो रही है क्या किसानों को इस बार 2 की जगह 3 हजार रुपये की किस्त मिल सकती है? तो चलिए जानते हैं आखिर सच क्या है। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...