PM Kisan Nidhi Yojana: केंद्र सरकार ने किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त नवंबर के महीने में भेज दी थी। इस योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। पीएम किसान योजना की दो-दो हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में हर 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तो में भेजी जाती है। 15वीं किस्त मिलने के बाद किसानों को अब 16वीं किस्त का इंतजार है। 16वीं किस्त के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है।
घर से करें ई-केवाईसी और भू-सत्यापन
केंद्र सरकार की तरफ से फेस ऑथेंटिकेशन फीचर से लैस 'पीएम किसान ऐप' को लॉन्च किया गया है। इस फेस ऑथेंटिकेशन फीचर का इस्तेमाल करके किसान घर बैठे ही फेस स्कैन के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके साथ ही किसानों ओटीपी या फिंगरप्रिंट की जरूरत नहीं होगी। माना जा रहा है कि सरकार फरवरी, 2024 से मार्च, 2024 के बीच पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के 16वीं किस्त की राशि जारी सकती है।