Investment Scheme For Child Education: अगर आप अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी अच्छी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिले। ऐसे में आज हम आपको म्यूचुअल फंड के बारे में बताने जा रहे हैं। म्यूचुअल फंड निवेश भले ही बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। हालांकि, यहां से रिटर्न मिलने की संभावना भी अच्छी रहती है। बीते कुछ सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने अच्छा रिटर्न दिया है। देश में कई लोग थोड़ा रिस्क लेकर अब निवेश के इस विकल्प को अपना रहे हैं। यहां से आप किन्हीं छोटी बचत योजनाओं या फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की तुलना में ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप पांच हजार रुपये का निवेश करके 34 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।