PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करेंगी। इस बजट में केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ा एक बड़ा एलान कर सकती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करते हुए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 8 हजार रुपये कर सकती हैं। आज के समय जिस तेजी से महंगाई की रफ्तार बढ़ रही है। ऐसे में सरकार के इस कदम से देश के करोड़ों किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -