PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 15 नवंबर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी, झारखंड में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया। इस दौरान डीबीटी माध्यम से देशभर के 8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि को भेजा गया। 15वीं किस्त का लाभ पाने के बाद करोड़ों किसान काफी खुश हैं। वहीं कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में अभी तक 15वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। कई किसान, जिन्होंने योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन कराया है। उसके बाद भी उनके खाते में 15वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। अगर आपके खाते में भी 15वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की बजाए पीएम किसान हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करना चाहिए।