PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनके भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले केंद्र सरकार ने एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।
आज के समय देश के करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ ले रहे हैं। अब तक सरकार इस योजना की कुल 18 किस्तों को जारी कर चुकी है। 5 अक्तूबर को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में केंद्र सरकार ने इस योजना की 18वीं किस्त को जारी किया था।