Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार देश में गरीब लोगों को आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई शानदार योजनाओं को संचालन कर रही है। देश में हर साल बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में कई गरीब लोगों की जान चली जाती है। इसी समस्या को कम करने के लिए भारत सरकार देश में आयुष्मान भारत योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश में गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है।
इस स्कीम का लाभ लेकर देश में गरीब लोग अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। इसको प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि एक परिवार में कितने सदस्य आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं?