PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में एक बड़ी आबादी की आय का मुख्य स्त्रोत कृषि है। ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। गौरतलब बात है कि आज भी देश के करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। कई किसानों को तो मजबूरन कर्ज का सहारा लेकर खेती करनी पड़ती है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने कुछ सालों पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना नामक एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के जरिए दी जाती है। आज के समय देशभर के करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर, 2023 को बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी, झारखंड में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया था।
विज्ञापन
3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
वहीं देश में कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में अभी तक 15वीं किस्त नहीं आई है। अगर आपके खाते में 15वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नही हैं।
15वीं किस्त न आने की मुख्य वजह योजना में भूलेखों का सत्यापन और ई-केवाईसी न कराना है। अटकी हुई किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको तुरंत इन दोनों जरूरी कार्यों को करा लेना चाहिए।
अगर आपने इन दोनों जरूरी कार्यों को करा रखा है। इसके बाद भी अगर खाते में 15वीं किस्त नहीं आई है। ऐसे में आपको तुरंत पीएम किसान हेल्पलाइन नंबरों 18001155266, 011-23381092 या 011-23382401 पर कॉल करना चाहिए।