फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2023: देश के लाखों शिल्पकारों और कारीगरों को इस साल भारत सरकार से मिली विश्वकर्मा योजना की सौगात

Thu, 14 Dec 2023 02:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana - फोटो : Istock
PM Vishwakarma Yojana: साल 2023 के खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। कुछ दिनों बाद से नए साल की शुरुआत हो जाएगी। यह साल खत्म होने जा रहा है। ऐसे में इस साल भारत सरकार ने देश के करोड़ों काश्तकारों और शिल्पकारों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना नामक स्कीम की सौगात दी। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर की। इस योजना के अंतर्गत देश के शिल्पकारों और कारीगरों को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ बढ़ई, सुनार, मूर्तिकार, लोहार और कुम्हार जैसे पारंपरिक कारीगरों को दिया जाता है। इस योजना का लाभ 30 लाख पारंपरिक कारीगरों को मिलता है। भारत सरकार का लक्ष्य इस योजना के अंतर्गत छोटे और लघु उद्योगों को बढ़ावा देना है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana - फोटो : Istock
देशभर में कई शिल्पकार और कारीगर बायोमेट्रिक आधारित पीएम विश्वकर्मा पोर्टल का इस्तेमाल करके कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन इस स्कीम में करा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये की राशि एडवांस में मिलती है। इसके अलावा योजना के अंतर्गत बिना किसी गारंटी के 1 लाख रुपये का लोन भी मिलता है। लोन पर काफी कम दरों पर ब्याज दर ली जाती है। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 16वीं किस्त, योजना में आवेदन करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां

4 of 5
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana - फोटो : Istock
इस योजना के अंतर्गत सरकार कारीगरों और शिल्पकारों को ट्रेनिंग भी दे रही है। इस स्कीम के जरिए सरकार देश में स्वरोजगार को बढ़ावा देना चाहती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana - फोटो : Istock
इस स्कीम में आवेदन करने के लिए लाभार्थियों के पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, पहचान पत्र निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाणपत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेज शामिल हैं। 

PM Kisan FPO Scheme: दो हजार रुपये की किस्त के अलावा किसानों को 15 लाख रुपये दे रही सरकार, ऐसे उठाएं लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें