फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: लाभार्थी भूलकर न करें ये गलतियां, वरना 16वीं किस्त से रह सकते हैं वंचित

Fri, 29 Dec 2023 10:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसानों की किस्त क्यों अटक सकती है? - फोटो : istock
16th Installment: अगर आप जरूरतमंद हैं या फिर गरीब वर्ग से आते हैं, तो राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक आपके लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं से जुड़कर आप भी लाभ ले सकते हैं। जिस तरह से एक बड़ी संख्या में किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़कर लाभ ले रहे हैं। इस योजना में साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और ऐसा करके सालाना 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कुछ गलतियां ऐसी हैं जिनके करने पर आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। जैसे- अब 16वीं किस्त आने वाली है। पर अगर आपसे कुछ गलतियां हो जाती हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसानों की किस्त क्यों अटक सकती है? - फोटो : istock
ये हैं वो गलतियां, जिनके कारण किस्त अटक सकती है-

नंबर 1
  • अगर आप योजना से जुड़े हैं और आपके आवेदन फॉर्म में कोई गलती है, जैसे- नाम गलत है, आधार नंबर गलत है या किसी तरह की कोई जानकारी आपने गलत दी है आदि। तो ऐसी स्थिति में आप लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किसानों की किस्त क्यों अटक सकती है? - फोटो : istock
नंबर 2
  • वहीं, अगर आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी, जैसे- बैंक खाता संख्या गलत है तो फिर आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए फॉर्म में ये जानकारी भरते समय पूरी सावधानी बरतें और ठीक से भरें।

4 of 5
किसानों की किस्त क्यों अटक सकती है? - फोटो : istock
नंबर 3
  • आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है, तो तब भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए अपने बैंक की ब्रांच में जाकर इस काम को आप करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों की किस्त क्यों अटक सकती है? - फोटो : istock
नंबर 4
  • वहीं, अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके तो इसके लिए जरूरी है आप ई-केवाईसी और भू-सत्यापन करवा लें। अगर आप ये दोनों काम नहीं करवाते हैं, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें