फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: क्या किराएदार मकान मालिक के घर पर कर सकता है दावा? जानें नियम

Thu, 28 Dec 2023 05:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किराएदार से जुड़ा ये नियम जान लें। - फोटो : istock
Tenant Rights After 10 years in India: आज के इस दौर में हर किसी के पास अपना घर होना किसी सपने के पूरे हो जाने जैसा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है प्रॉपर्टी के लगातार बढ़ते दाम। शहरों में तो घर लेना काफी महंगा है, इसलिए लोग लोन लेकर ही घर ले पाते हैं। पर आज भी एक बड़ा तबका ऐसा है जो किराए पर रहने को मजबूर है। वहीं, इन सबके बीच कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां पर मकान मालिक किराएदार से घर खाली करने को कहता है। पर किराएदार ऐसा करने से मना करता है और कई बार तो ये तक सुनने को मिलता है कि वो इस घर में लंबे समय से रह रहा है, तो अब वो नहीं जाएगा। तो क्या अगर किसी घर में किराएदार लंबे समय से रह रहा है, तो वो क्या उस घर पर अपना दावा कर सकता है? आखिर इसको लेकर कानून क्या कहता है। तो चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किराएदार से जुड़ा ये नियम जान लें। - फोटो : istock
  • दरअसल, सबसे पहले तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि अगर कुछ खास परिस्थितियों को छोड़ दें, तो किराएदार मकान मालिक की प्रॉपर्टी पर अपना दावा नहीं कर सकता है। इसके लिए आपको लिमिटेशन एक्ट 1963 को जानना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
किराएदार से जुड़ा ये नियम जान लें। - फोटो : istock
  • ट्रांसफर ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के एडवर्स पॉजेशन में जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक कोई किराएदार अगर किसी प्रॉपर्टी पर 12 साल या उससे ज्यादा समय से रह रहा है और वो संपत्ति उसके कब्जे में है, तो वो उसे बेच सकता है।

4 of 5
किराएदार से जुड़ा ये नियम जान लें। - फोटो : iStock
  • इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि अगर किराएदार के पास प्रॉपर्टी का एडवर्स पजेशन है, तभी वो उस घर का मालिक माना जाता है। लिमिटेशन एक्ट 1963 में ये बात देखी जा सकती है, जिसमें बताया गया है कि निजी अचल संपत्ति पर लिमिटेशन की वैधानिक अवधि 12 साल है और ये समय कब्जे के पहले दिन से शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किराएदार से जुड़ा ये नियम जान लें। - फोटो : istock
ऐसे बच सकते हैं इससे
  • अब आप सोच रहे होंगे, कि बतौर मकान मालिक आप ऐसे में क्या करें, तो इसके लिए जरूरी है कि जब भी आप अपनी किसी भी प्रॉपर्टी को किराए पर दें, तो रेंट एग्रीमेंट जरूर बनवाएं। दरअसल, ये सबूत हो सकता है कि आपने अपना घर, दुकान आदि किराए पर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें