PM Kisan Samman Nidhi Yojana: लगभग हर एक वर्ग के लिए देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। हर साल इन योजनाओं पर एक बड़ा अमाउंट भी सरकार की तरफ से खर्च किया जाता है। जैसे- किसानों के लिए चल रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना का लाभ करोड़ों की संख्या में किसान ले रहे हैं। हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और ये साल में तीन बार मिलती है। वहीं, इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, जिसका सभी किसानों को इंतजार है। पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आपकी कुछ गलतियों के कारण आपकी किस्त अटक सकती है? तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...