फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APY: मात्र 7 रुपये की करें बचत, हर महीने मिलेगी 5 हजार रुपये की पेंशन, जानिए क्या है सरकार की यह स्कीम

Fri, 16 Feb 2024 11:11 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
money new - फोटो : istock
Atal Pension Yojana: रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को लेकर हम में से अधिकतर लोग चिंतित होते हैं। ऐसे में उसको आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए हम काफी पहले से बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। गौर करने वाली बात है कि ज्यादातर लोग अपने इन बचत के पैसों को बैंक के बचत खाते में ही जमा करते हैं, जहां से उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है। वहीं बढ़ती महंगाई की रफ्तार इन बचत के पैसों की वैल्यू को धीरे-धीरे खत्म कर देती है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 7 रुपये की बचत करके अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। भारत सरकार की इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। देशभर में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। लोग बड़े पैमाने पर भारत सरकार की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
money new - फोटो : istock
प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना में 18 से लेकर 40 साल की उम्र तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। आप जिस उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
money new - फोटो : istock
अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको रोजाना 7 रुपये की बचत करके हर महीने 210 रुपये का निवेश अटल पेंशन योजना में करना है। 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
यह निवेश आपको 60 की उम्र होने तक करना है। वहीं 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। देशभर में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money new - फोटो : istock
अटल पेंशन योजना में खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप अपने नजदीकी बैंक शाखा में विजिट करके आसानी से अटल पेंशन योजना में खाता खुलवाकर निवेश शुरू कर सकते हैं।

Auto Tips: कार चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जल्द खराब हो सकती है आपकी गाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें