फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 18वीं किस्त, क्या किसान पति-पत्नी दोनों को मिलेगा लाभ?

Sat, 27 Jul 2024 12:39 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kisan new - फोटो : Freepik
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में आज भी करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। भारत सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। प्रत्येक किस्त 4 महीनों के अंतराल पर भेजी जाती है। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 17 किस्तों को जारी किया जा चुका है। पिछले महीने 18 जून को पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में योजना की 17वीं किस्त को जारी किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
kisan new - फोटो : Freepik
17वीं किस्त को जारी हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में देशभर के कई किसानों को अब 18वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार आने वाले अक्तूबर महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
kisan new - फोटो : Freepik
हालांकि, सरकार की ओर से इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। वहीं दूसरी तरफ अक्सर कई किसानों का सवाल रहता है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में किसान पति-पत्नी दोनों लोग एकसाथ ले सकते हैं?

4 of 5
kisan new - फोटो : Freepik
आपको बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में किसान पति और पत्नी दोनों लोग एकसाथ नहीं ले सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ परिवार में केवल एक सदस्य को मिलता है, जिसके नाम पर जमीन रजिस्टर्ड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KYC केवाईसी new - फोटो : istock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया है। अगर आप ये दोनों जरूरी काम नहीं कराते हैं तो आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें