Mutual Fund: बच्चों के जन्म लेने के बाद से ही उनकी पढ़ाई लिखाई की चिंता हम लोगों को होने लगती है। आज के समय शिक्षा काफी महंगी हो चुकी है। निजी स्कूलों की फीस आसमान छू रही है। वहीं बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में सालों से जो पैसा बचाया होता है वो सब खत्म हो जाता है। अगर आपका कोई बच्चा छोटा है तो आपको अभी से ही उसकी शिक्षा के लिए प्लानिंग करनी शुरू कर देनी चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको निवेश के एक शानदार विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां इन्वेस्ट करके आप बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए अच्छे खासे पैसे जुटा सकते हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा। म्यूचुअल फंड स्कीम भले ही बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। हालांकि, निवेश के इस क्षेत्र से रिटर्न मिलने की संभावना अच्छी रहती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -