फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन खाते में आ सकती है 18वीं किस्त, ऐसे कराएं योजना में अपनी ई-केवाईसी

Tue, 20 Aug 2024 01:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।

हर किस्त के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि भेजी जाती है। अब तक इस स्कीम की कुल 17 किस्तों को जारी किया जा चुका है। देश के करोड़ों किसान अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को अक्तूबर महीने में जारी कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
हालांकि, सरकार ने अभी तक इसको लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। 

विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करना है।

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock
इसके बाद आपको वेबसाइट पर ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करना है। यह करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
यह करने के बाद आपको आधार से लिंक्ड अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको गेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है। ओटीपी को दर्ज करके आप आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें