फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Address: क्या आप जानते हैं आधार कार्ड पर दिए पते को कितनी बार बदलवा सकते हैं? यहां जानें नियम

Tue, 20 Aug 2024 09:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार में पता कितनी बार बदलवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Change Aadhaar Card Address: अगर आपसे पूछा जाए कि आपके पास आधार कार्ड है? तो जाहिर है कि आपका जवाब हां में ही होगा। दरअसल, आज के इस दौर में ये एक बेहद अहम दस्तावेज है और इसके न होने पर आपके कई काम अटक तक सकते हैं। सिम कार्ड लेना हो या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो या फिर सब्सिडी लेनी हो आदि। आपको इसके लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती ही है। वहीं, कई बार हमारे आधार कार्ड में ऐसी कुछ गलतियां प्रिंट हो जाती है जिन्हें हमें ठीक करवाना होता है। जैसे- पता, लेकिन क्या आप जानते हैं आप इसे कितनी बार अपडेट करवा सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आधार में पता अपडेट कितनी बार करवाया जा सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार में पता कितनी बार बदलवा सकते हैं? - फोटो : istock
पहले जानें कैसे बदलवा सकते हैं पता:-

स्टेप 1
  • अगर आपको भी अपने आधार कार्ड में पता बदलवाना है तो इसके लिए पहले अपने नजदीकी आधार जनसेवा केंद्र पर जाएं
  • यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें और करेक्शन फॉर्म लें
  • फिर इस फॉर्म को भर लें
विज्ञापन

3 of 5
आधार में पता कितनी बार बदलवा सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इस फॉर्म में आपको अपना नाम, आधार नंबर जैसी बाकी जरूरी जानकारियां भरनी होती हैं
  • फॉर्म में वो भी लिखें कि आपको पता अपडेट करवाना है
  • साथ में आपको एड्रेस प्रूफ भी लगाना है यानी नए पते का प्रूफ, जैसे- बिजली का बिल, राशन कार्ड, पानी का बिल आदि

4 of 5
आधार में पता कितनी बार बदलवा सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब इसे भरे हुए फॉर्म को दस्तावेज संग ले जाकर संबंधित अधिकारी को दें
  • इसके बाद आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं
  • फिर आपके पते को आपके आधार कार्ड में अपडेट कर दिया जाता है और फिर कुछ दिनों के भीतर आपका ये नया पता आपके आधार में अपडेट हो जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार में पता कितनी बार बदलवा सकते हैं? - फोटो : istock
कितनी बार बदलवा सकते हैं पता?
  • अगर आप भी अपने आधार कार्ड में पता बदलवाना चाहते हैं तो जान लें आप जितनी बार चाहे उतनी बार पता बदलवा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा इसीक कोई सीमा लागू नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें