PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत कुछ सालों पहले की थी। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत सरकार किसानों के खाते में 2 हजार रुपये भेजती है। हाल ही में 28 फरवरी को केंद्र सरकार ने किसानों के खाते में 16वीं किस्त के पैसे भेजे थे। किस्त जारी हुए 1 महीने से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में देशभर के करोड़ों किसानों को अब 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सरकार कब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी कर सकती है।