फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 17वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान तुरंत कर लें ये काम

Sun, 24 Mar 2024 11:23 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment: देशभर में करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सरकार हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से भेजती है। हर किस्त के अंतर्गत किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की धनराशि आती है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी, 2024 को महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में किसानों के खाते में 16वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किए थे। 16वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर हुए कई दिन बीत चुके हैं। ऐसे में देशभर में कई किसान अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी कर सकती है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जून या जुलाई महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किस्त के पैसों के ट्रांसफर करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
विज्ञापन

3 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
देशभर में कई किसान गलत ढंग से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार ने योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया है। 

4 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
अगर आप 17वीं किस्त का लाभ पाना चाहते हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
अगर आप इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराते हैं। ऐसे में आपको अगली आने वाली 17वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी। उन्हें भी अगली आने वाली 17वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

Investment: होली पर अपने भविष्य को दें नया रंग, पांच हजार रुपये का निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 1.1 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें