PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार ने कुछ सालों पहले देश के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत सरकार हर साल गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। केंद्र सरकार हर साल तीन किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को गरीब किसानों के बैंक में ट्रांसफर करती है। अब तक केंद्र सरकार कुल 16 किस्तों के पैसों को किसानों के खाते में ट्रांसफर कर चुकी है। भारत सरकार जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लोकसभा चुनावों के बाद सरकार जून या जुलाई महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने की तारीखों को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।