फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM kisan Yojana: किस दिन जारी हो सकती है 17वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट

Sat, 04 May 2024 11:26 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
देश में आज भी ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नामक एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के जरिए सरकार हर साल गरीब किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेज रही है। 6 हजार  रुपये की इस  आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16 किस्तों को जारी कर चुकी है। देशभर के करोड़ों किसानों को अब 17वीं किस्त का इंतजार है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
कई किसानों का सवाल है कि सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। 
विज्ञापन

3 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को लोकसभा चुनावों के बाद जून या जुलाई महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी तक किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

4 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

Aadhaar Card: क्या सच में आधार कार्ड को अपडेट कराने के बाद बदल जाता है उसका नंबर?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करना होगा। वहीं अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें