फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या पति और पत्नी दोनों लोगों को मिल सकता है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ?

Fri, 03 May 2024 11:39 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment Date: देश में एक बड़ी आबादी की आमदनी का स्त्रोत कृषि क्षेत्र पर आधारित है। हालांकि, खेती किसानी करते समय उनको कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। आज भी देश में कृषि क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी आबादी आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। ऐसे में देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर साल 6 हजार रुपये दे रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हाल ही में 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी किया था। अक्सर देश में कई किसानों का सवाल रहता है कि क्या एक परिवार में पति और पत्नी दोनों एक साथ पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले सकते हैं?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के अंतर्गत एक परिवार में  किसान पति-पत्नी दोनों एक साथ इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक सदस्य ही ले सकता है। स्कीम का लाभ परिवार में केवल उसी सदस्य को मिलता है, जिसके नाम पर जमीन है। 

4 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
देश में करोड़ों किसानों को 16वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद अब 17वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त लोकसभा चुनावों के बाद जून या जुलाई महीने में जारी कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
हालांकि, सरकार ने अभी तक 17वीं किस्त के पैसों को जारी करने की तारीखों को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। इसके अलावा योजना का लाभ लेने के लिए आपको जल्द से जल्द स्कीम में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन भी करा लेना चाहिए। 

Labour Day 2024: मजदूर दिवस के मौके पर सरकार की इस स्कीम में खाता खुलवाएं श्रमिक, हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें