फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan News: किसानों के लिए बड़ी खबर, इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त, जानिए क्या है अपडेट

Sun, 21 Jan 2024 12:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
भारत सरकार देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए कई बेहतरीन योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी इन्हीं में से एक है। केंद्र सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सरकार हर साल तीन किस्तों के माध्यम से किसानों के खाते में भेजती है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत सरकार किसानों को 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस स्कीम का लाभ देश के गरीब किसानों को दिया जा रहा है। अब तक भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 15 किस्तें जारी कर चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
पिछले साल 15 नवंबर, 2023 को बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया था। किस्त को जारी हुए दो महीनों से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
ऐसे में देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि सरकार कब तक योजना की 16वीं किस्त को ट्रांसफर कर सकती है। 

4 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को फरवरी या मार्च महीने में जारी कर सकती है। गौर करने वाली बात है सरकार ने अभी तक किस्त के पैसों को जारी करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करा लेना चाहिए। अगर आप इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं करते हैं। ऐसे में आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें