फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: पांच हजार रुपये निवेश करके 15 वर्षों में ऐसे इकट्ठा कर सकते हैं 22.9 लाख, जानिए डिटेल्स

Sun, 21 Jan 2024 11:21 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
money saving investment new - फोटो : istock
अगर आप लॉन्ग टर्म में निवेश करके अच्छा खासा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में आपको म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहिए। गौर करने वाली बात है कि आज के समय में महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में बैंक में जमा पैसों पर आपको उतना ब्याज दर नहीं मिलता है। वहीं म्यूचुअल फंड निवेश में आपको अन्य स्कीमों की तुलना में अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना ज्यादा रहती है। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने सालाना 15 प्रतिशत से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है। ऐसे में आपके लिए म्यूचुअल फंड निवेश का शानदार विकल्प बन सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको निवेश के उस गणित के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप 15 सालों में 22.9 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। आइए समझते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
इसके लिए सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनाना है। अगर आप पहली बार इस क्षेत्र में निवेश कर रहे हैं। इस स्थिति में आप किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
एसआईपी बनाने के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये का निवेश शुरू करना है। पांच हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 15 सालों के लिए करना है। अगर आपके इस निवेश पर सालाना 11 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है। 

4 of 5
money new - फोटो : istock
इस स्थिति में आप आसानी से 15 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 22.9 लाख रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों के जरिए आप अपने बच्चों की शादी कर सकते हैं या उनको उच्च शिक्षा दिलवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने भविष्य से जुड़े प्रयोजनों को भी इन पैसों की सहायता से पूरा कर सकते हैं। 

EPFO: करोड़ों ईपीएफओ सब्सक्राईबर्स के लिए बड़ी खबर, बर्थ प्रूफ के लिए मान्य नहीं होगा अब आधार कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें