फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 16वीं किस्त, लेकिन इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे

Sat, 06 Jan 2024 12:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत हर साल देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता किसानों के खाते में 4 महीनों के अंतराल पर भेजी जाती है। अब तक सरकार इस योजना की कुल 15 किस्तों को जारी कर चुकी है। 15वीं किस्त को जारी हुए अब एक महीने से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में देशभर के करोड़ों किसानों को 15वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सरकार कब तक किसानों के खाते में 16वीं किस्त को भेज सकती है? 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त फरवरी या मार्च महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, गौर करने वाली बात है कि सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त के पैसों को जारी करने की तारीखों को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
वे किसान जिन्होंने योजना में अब तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनको अगली आने वाली 16वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में किसानों को जल्द से जल्द इस जरूरी कार्य को करा लेना चाहिए।

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
वे किसान जिन्होंने योजना में अभी तक भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। उन्हें भी अगली आने वाली 15वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कराते समय किसी प्रकार की कोई गलत जानकारी दर्ज की थी। उन्हें जल्द से जल्द इस गलती को ठीक करा लेना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं। ऐसे में उन्हें भी अगली आने वाली 16वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

आखिर नई बाइकों में हेडलाइट हमेशा क्यों ऑन रहती है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें