फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: बड़ा अपडेट! सरकार इस दिन जारी कर सकती है 14वीं किस्त, क्या पिता पुत्र दोनों के खाते में आएंगे पैसे

Sun, 08 Oct 2023 11:09 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Kist Kab Aayegi - फोटो : iStock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नामक एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। देश में किसानों को खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। ऐसे में इस योजना का उद्देश्य किसानों के कृषि से जुड़े कार्यों में आने वाली आर्थिक दिक्कतों को कम करना है। स्कीम के अंतर्गत 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को कुल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 14 किस्त के पैसे ट्रांसफर हो चुके हैं। वहीं कई किसान अब 15वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Kist Kab Aayegi - फोटो : Istock
अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक 15वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर कर सकती है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Kist Kab Aayegi - फोटो : Istock
कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त नवंबर या दिसंबर महीने में ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, भारत सरकार ने इसको लेकर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

APY: पति-पत्नी रोजाना करें 14 रुपये की बचत, हर महीने मिलेगी दोनों को पांच-पांच हजार रुपये की पेंशन

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Kist Kab Aayegi - फोटो : iStock
इसके अलावा कई किसानों का यह भी सवाल है कि क्या सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त का लाभ एक परिवार में पिता और पुत्र दोनों को मिलेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Kist Kab Aayegi - फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ परिवार में केवल एक सदस्य को ही मिलता है। ऐसे में एक परिवार में दो सदस्य इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें