फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: खाते में नहीं आई है 15वीं किस्त, तो तुरंत करें ये काम, मिलेगा समाधान

Wed, 15 Nov 2023 04:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline Number - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आज 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी, झारखंड में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से देश के करोड़ों किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाकर देश में कई किसान काफी खुश हैं। वहीं दूसरी तरफ कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त नहीं आई है। अगर आपके खाते में भी 15वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसी कड़ी में आज हम आपके साथ पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पालाइन नंबर साझा करने जा रहे हैं, जहां कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline Number - फोटो : Istock
अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी होने के बाद आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline Number - फोटो : Istock
ऐसे में आप टोल फ्री नंबर 18001155266 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। यहां कॉल करके आप किस्त न आने की वजह के बारे में जान सकते हैं। 

PM Kisan Status: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 15वीं किस्त, किसानों को दिए गए दो हजार रुपये

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline Number - फोटो : istock
इसके अलावा आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके भी अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। आप पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स 011-23381092 या 011-23382401 पर भी कॉल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline Number - फोटो : iStock
आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी  pmkisan-ict@gov.in पर भी अपनी समस्या को लेकर संपर्क कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की 15वीं किस्त, ऐसे पता करें खाते में पैसे आए हैं या नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें