फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! इस दिन आ सकती है 15वीं किस्त, लाभ पाने के लिए तुरंत करें ये काम

Fri, 03 Nov 2023 11:10 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment: किसानों को खेती करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नामक एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश के करोड़ों गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है। अब तक किसानों को कुल 14 किस्तों का लाभ मिल चुका है। जल्द ही भारत सरकार 15वीं किस्त के पैसों को जारी करने वाली है। इसी कड़ी में आज हम इस खबर के माध्यम से आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी कर सकती है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock
देशभर में करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार दिवाली से पहले किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock
गौर करने वाली बात है कि सरकार ने अब तक किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock
ऐसे में आपको जल्द से जल्द योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। अगर आप इस काम को नहीं करते हैं। ऐसे में आपको 15वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock
इसके अलावा जिन किसानों ने अब तक भू-सत्यापन और अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक नहीं कराया है। उन किसानों को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको इन दोनों कामों को जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें