December Rules Change: हर नया महीना नए बदलावों को लेकर आता है। दिसंबर महीना आज से शुरू हो चुका है। ऐसे में यह महीना भी कई बदलावों को लेकर आ रहा है, जिनका आपके जीवन पर सीधा असर पड़ेगा। एक नागरिक होने के नाते आपको दिसंबर महीने में हुए इन बदलावों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। बैंकिंग से लेकर कई सेक्टरों में इस महीने की शुरुआत में कई बदलावों को लागू कर दिया गया है। इसके अलावा सिम कार्ड से जुड़े नियमों और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव हुए हैं, जिनका आपके ऊपर सीधा असर पड़ेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं 1 दिसंबर से लागू हुए इन नए बदलावों के बारे में विस्तार से -
बैंक लोन से जुड़े बदलाव
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आज यानी 1 दिसंबर से बैंक लोन से जुड़े नियमों में कुछ प्रमुख बदलाव किए हैं। बदले गए इन नियमों के अंतर्गत अगर कोई व्यक्ति अपने होम लोन को चुका देता है।