फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 4 दिन बाद भी खाते में नहीं आई है 14वीं किस्त, तो अभी भी है मौका, तुरंत करें ये काम

Mon, 31 Jul 2023 11:57 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हाल ही में 27 जुलाई को राजस्थान के सीकर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को जारी किया है। इस दौरान भारत सरकार ने देश के करीब 8.5 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 17 हजार करोड़ रुपये की राशि को ट्रांसफर किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाकर देश के करोड़ों किसान काफी खुश हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी होने के बाद देशभर में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में अभी तक 14वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में कई किसानों द्वारा इस बात की शिकायत की जा रही है कि लाभार्थी सूची में उनका नाम शामिल नहीं है। अगर आपका नाम भी लाभार्थी सूची में शामिल नहीं है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे जरूरी कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको तुरंत कराना चाहिए। इन कामों को कराने पर आपके खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर हो सकते हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आपने अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में आपको इस काम को जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock
अगर आपके आधार और बैंक अकाउंट में किसी प्रकार की कोई गलती है। ऐसे में आपके खाते में किस्त के 2 हजार रुपये नहीं आए होंगे। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इस गलती को ठीक करा लेना चाहिए। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
आप अपनी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की हेल्पलाइन नंबरों पर भी कॉल कर सकते हैं। आप इन नंबरों 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल करके अपनी सभी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।

PM Shree Yojana: देश में बदलने वाली है स्कूलों की तस्वीर, जानिए क्या है सरकार की पीएम श्री योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इसके अलावा आप pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क करके भी अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। यहां आपको किस्त न आने की वजह बताई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें