PM Shri Yojana: 29 जुलाई, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करते समय प्रधानमंत्री श्री योजना की पहली किस्त को जारी किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 भारतीय भाषाओं में 100 पुस्तकों का विमोचन भी किया। प्रधानमंत्री श्री योजना की पहली किस्त के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों/केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति के 6207 स्कूलों को 630 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। प्रधानमंत्री श्री योजना भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत देशभर के करीब 14,500 स्कूलों को पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया) स्कीम के अंतर्गत अपग्रेड किए जाएंगे। भारत सरकार की इस योजना का सीधा लाभ देश के 18 लाख से ज्यादा छात्रों को मिलेगा।