फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त, लाभ लेने के लिए तुरंत करें ये काम

Sun, 10 Jul 2022 11:00 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana 12th Installment Date - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 12th Installment Date: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित और उनकी आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त और उन्हें खेती किसानी से जुड़ी नई तकनीकों से अवगत कराना चाहती है। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। भारत सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में दो दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। देश में करोड़ों किसान केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त के पैसे आ चुके हैं। वहीं 12वीं किस्त के पैसे भी जल्द किसानों के खाते में भेजे जा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किस दिन किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana 12th Installment Date - फोटो : iStock
देश में करोड़ों किसान 12वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि 12वीं किस्त के पैसों को अगस्त से लेकर सितंबर महीने के बीच भेजा जा सकता है। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 12वीं किस्त के पैसों को सरकार 1 सितंबर 2022 को किसानों के खाते में भेज सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana 12th Installment Date - फोटो : istock
हालांकि, इस बात का अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। अगर आप भी 12वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको जल्द से जल्द प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ईकेवाईसी पूरी करा लेनी चाहिए।

4 of 5
PM Kisan Yojana 12th Installment Date - फोटो : अमर उजाला
ईकेवाईसी की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana 12th Installment Date - फोटो : iStock
वेबसाइट ओपन होने के बाद होमपेज पर आपको ईकेवाईसी का विकल्प दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी आधार डिटेल्स और कैप्चा कोड को दर्ज करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको उसे दर्ज करना है। ऐसा करते ही आपकी ईकेवाईसी सफलतापूर्वक हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें