फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए कौन किसान पात्र हैं और कौन नहीं? यहां जानें

Mon, 22 Jul 2024 12:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
किन किसानों को मिल सकता है योजना का लाभ? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Eligibility List in Hindi: भारत सरकार देश के लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है और किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जाता है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। वहीं, आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि इस योजना का लाभ केवल पात्र किसानों को ही दिया जाता है, लेकिन अगर आप एक किसान हैं तो क्या आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है? यानी क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं? अगर आप भी ये चेक करना चाहते हैं तो आगे जान सकते हैं कि कौन किसान पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं और कौन नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
किन किसानों को मिल सकता है योजना का लाभ? - फोटो : Freepik
कौन किसान हैं योजना के लिए पात्र?

पीएम किसान योजना के अंतर्गत अगर आपको लाभ लेना है तो पहले ये जानना होगा कि क्या आप पात्र हैं भी या नहीं। पात्रता सूची के मुताबिक जो लोग पात्र हैं...
  • जो भूमिधारक किसान हैं और जिनके नाम पर कृषि योग्य भूमि है
  • छोटे और सीमांत किसान पात्र हैं
  • जिनके पास अपनी जमीन है और वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं आदि।
विज्ञापन

3 of 6
किन किसानों को मिल सकता है योजना का लाभ? - फोटो : istock
ये लोग नहीं ले सकते योजना का लाभ
  • संस्थागत भूमिधारक जैसे कि कृषि विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्थान, और गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते हैं
  • जो किसान आर्थिक रूप से संपन्न हैं
  • जिन किसानों के पास काफी जमीन है और वे अपनी जमीन लोगों को खेती करने के लिए देते हैं आदि।

4 of 6
किन किसानों को मिल सकता है योजना का लाभ? - फोटो : istock
पात्र किसान ऐसे कर सकते हैं योजना में आवेदन:-

स्टेप 1
  • आप अगर पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा
  • यहां पर आपको 'न्यू फॉर्म रजिस्ट्रेशन' वाले विकल्प को चुनना है
विज्ञापन

5 of 6
किन किसानों को मिल सकता है योजना का लाभ? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा, जहां पर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर, मोबाइल और राज्य आदि भरना है
  • इसके बाद ओटीपी वाले बटन पर क्लिक करें और आपने जो मोबाइल नंबर भरा है उस पर एक ओटीपी आया होगा
  • इस ओटीपी को आपको यहां पर भर देना है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किन किसानों को मिल सकता है योजना का लाभ? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब ओटीपी भरने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जहां पर आपको अपनी वो जानकारियां भरनी हैं जो आपसे मांगी गई हैं
  • इसके बाद आपको यहां पर संबंधित दस्तावेज अपलोड करने हैं
  • फिर इसके बाद आपके आवेदन का काम पूरा हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें