PM Kisan Yojana: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं पिछले काफी सालों से लगातार चल रही हैं। इनमें स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा और पेंशन जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाना होता है। जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लोगों के हित में योजनाएं चलाती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार पूरे देश के लिए योजनाओं का संचालन करती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र द्वारा गरीब किसानों के लिए चलाया जाता है। योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये जो कि 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। अब तक 11 किस्त जारी हो चुकी हैं और सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हैं और इसके पीछे का कारण क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...