PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं में से एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र पाए जाते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की बीते दिन 19वीं किस्त जारी की गई। पीएम नरेंद्र मोदी 19वीं किस्त जारी करने के लिए बिहार के भागलपुर गए, जहां पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएम मोदी के अलावा इस कार्यक्रम में भारत सरकार में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।
इसके बाद 19वीं किस्त जारी की गई और इस मौके पर 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त किस्त भेजी गई, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिनको इस किस्त का लाभ नहीं मिला। तो चलिए जानते हैं किन किसानों की और किन कारणों से किस्त नहीं आई। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...