PM Kisan 19th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 19वीं किस्त जारी की जिसका लाभ करोड़ों किसानों को मिला। बिहार के भागलपुर से ये किस्त जारी की गई।
विज्ञापन
1 of 8
पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में पहुंच गई है।
- फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आज का दिन किसानों के लिए बेहद खास रहा क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त के पैसे पहुंचे। हर बार की तरह इस बार भी किस्त के पैसे पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किए। इसके लिए बिहार के भागलपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर पीएम मोदी के अलावा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कई अन्य नेता मौजूद रहे।
किस्त जारी करने के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों से संवाद भी किया। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि इस किस्त का लाभ किन्हें मिला और जिन लोगों के खाते में आज किस्त नहीं आई है क्या उन्हें किस्त मिलेगा या नहीं? किसान यहां पर 19वीं किस्त से जुड़ी हर अपडेट जान सकते हैं...
विज्ञापन
2 of 8
पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में पहुंच गई है।
- फोटो : Amar Ujala
क्या था आज का पूरा कार्यक्रम?
बात आज के कार्यक्रम की करें तो आज बिहार के भागलपुर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जारी होने वाली 19वीं किस्त के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शिरकत की। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में आए और उन्होंने 19वीं किस्त का लाभ पात्र किसानों को दिया। डीबीटी के माध्यम से ये किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी गई।
पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में पहुंच गई है।
- फोटो : Amar Ujala
किस्त जारी करने के अलावा पीएम मोदी ने कार्यक्रम में आए लाभार्थियों को अन्य लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उनकी सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है।
4 of 8
पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में पहुंच गई है।
- फोटो : Adobe Stock
इतने किसानों को मिली 19वीं किस्त
पीएम मोदी ने 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त ट्रांसफर की। डीबीटी के जरिए इस पैसे को लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा गया। इन किसानों के बैंक खातों में 22 हजार करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। यहां बताते चलें कि योजना से जुड़े किसानों को सालाना 6 हजार रुपये और हर किस्त में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में पहुंच गई है।
- फोटो : Adobe Stock
कैसे करें चेक आपको किस्त मिली है या नहीं?
अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आप पात्र हैं तो आपके खाते में 19वीं किस्त के पैसे आ गए होंगे। इसके लिए सरकार की तरफ से आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो मोबाइल नंबर योजना में पंजीकृत है) पर मैसेज भेजा जाता है। इसके अलावा बैंक की तरफ से भी आपके खाते में किस्त के पैसे आने का मैसेज भेजा जाता है
आप चाहें तो पासबुक में एंट्री करवाकर, एटीएम के जरिए, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई या नेट बैंकिंग से भी ये चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं
विज्ञापन
6 of 8
पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में पहुंच गई है।
- फोटो : Adobe Stock
किन किसानों को क्यों नहीं मिली किस्त?
अब ये भी जान लीजिए कि किन किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे नहीं आए हैं और इसके पीछे क्या कारण हैं। दरअसल, सबसे पहले तो उन किसानों को किस्त नहीं दी गई है जो योजना के लिए तो अपात्र हैं, लेकिन गलत तरीके से योजना से जुड़े। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके आवेदन रद्द किए गए और ये क्रम अभी भी जारी है
विज्ञापन
7 of 8
पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में पहुंच गई है।
- फोटो : Adobe Stock
दूसरे उन किसानों की भी किस्त अटकी है जिन किसानों ने ई-केवाईसी, भू-सत्यापन, आधार लिंकिंग जैसे काम नहीं करवाए हैं
तीसरे वे किसान भी किस्त से वंचित हो सकते हैं जिनके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं है।
पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में पहुंच गई है।
- फोटो : Adobe Stock
क्या अभी भी आ सकती है अटकी हुई किस्त?
अगर आपके मन में ये सवाल चल रहा है कि जिन पात्र किसानों की किस्त अटक गई है और क्या उन्हें अभी भी ये अटकी हुई किस्त मिल सकती है? तो इसका जवाब हैं हां अटकी हुई किस्त अभी भी आ सकती है। इसके लिए आपको सबसे पहले ये चेक करना होता है कि आपकी किस काम को न करवाने के कारण किस्त अटकी है। फिर उस काम को पूरा करवाने के बाद राज्य सरकार आपका नाम क्लियर करती है और फिर केंद्र सरकार अगली किस्त के साथ आपको अटकी हुई किस्त के पैसे भी भेज देती है।