PM Kisan Yojana Update: भारत सरकार द्वारा देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाना है। इनमें कई तरह की योजनाएं शामिल होती हैं, जो लगभग हर वर्ग को लाभ देने का काम करती हैं। जैसे- देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसका संचालन केंद्र सरकार करती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। वहीं, अब 12वीं किस्त भी किसानों के खाते में जल्द आ सकती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप योजना की नई लिस्ट को एक बार चेक जरूर कर लें, हो सकता है कि ई-केवाईसी न होने की स्थिति में या अन्य कारणों की वजह से आपका नाम लिस्ट से कट गया हो। अगर आपका नाम लिस्ट से कट जाता है, तो फिर आपको किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। तो चलिए जानते हैं कि कैसे किस्त में नाम चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...