फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: जॉब करते-करते शुरू करें ये खास बिजनेस, हर महीने होगी लाखों रुपये की कमाई

Tue, 09 Aug 2022 06:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
Business Ideas: नौकरी में आपको सुरक्षा जरूर मिलती है। हालांकि, इसमें कमाई काफी सीमित होती है। जॉब के जरिए आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन नहीं जी सकते हैं। फाइनेंशियल फ्रीडम को पाने के लिए आपको बिजनेस शुरू करना चाहिए। देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। आर्थिक रूप से सशक्त न हो पाने के कारण वो ऐसा नहीं कर पाते हैं।

इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे बिजनेस आइडियाज के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप अपनी नौकरी के साथ-साथ शुरू कर सकते हैं। देश में कई लोग नौकरी के साथ-साथ इन बिजनेस के जरिए खूब सारा पैसा कमा रहे हैं। इन बिजनेस की सबसे खास बात यह है कि इन्हें शुरू करने में आपकी ज्यादा लागत भी नहीं आएगी। वहीं आपका मुनाफा भी काफी शानदार होगा। ये बिजनेस ब्लॉगिंग, एफिलिएट मार्केटिंग, कंटेंट राइटिंग और ऑनलाइन टीचिंग से जुड़ा है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से  -
विज्ञापन

2 of 5
Business Ideas - फोटो : istock

ऑनलाइन ब्लॉगिंग

दुनियाभर में कई लोग ऑनलाइन ब्लॉगिंग के जरिए अच्छी खासी मात्रा में पैसे कमा रहे हैं। अगर आप डिजिटल मार्केटिंग की अच्छी समझ लेकर ऑनलाइन ब्लॉगिंग करते हैं। ऐसे में एक समय के बाद इसके जरिए आपकी अच्छी खासी आमदनी होने लगेगी।
विज्ञापन

3 of 5
Business Ideas - फोटो : istock

एफिलिएट मार्केटिंग

इन दिनों दुनियाभर में कई लोग एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए अच्छी खासी मात्रा में आमदनी कर रहे हैं। इसमें आपको दूसरी कंपनियों और वेबसाइटों के प्रोडक्ट को बढ़ावा देना है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको इन्वेस्टमेंट करने की भी जरूरत नहीं होगी।

4 of 5
Business Ideas - फोटो : istock

कंटेंट राइटिंग

आप फ्रीलांस कंटेंट राइटर बनकर भी अच्छी खासी मात्रा में पैसों को कमा सकते हैं। अगर आप एक अच्छे कंटेंट राइटर हैं, ऐसे में आप इंटरनेट और सोशल मीडिया पर क्लाइंट के साथ जुड़कर फ्रीलांस कंटेंट राइटिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Business Ideas - फोटो : istock

ऑनलाइन टीचिंग

आप ऑनलाइन ट्यूशन के जरिए भी खूब सारा पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको यूट्यूब पर अपना अकाउंट बनाकर उस पर निरंतर टीचिंग से जुड़े वीडियोज को अपलोड करना है। धीरे-धीरे लोग आपके वीडियो को पसंद करने लगेंगे। इसके बाद आप अपने यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज करके अच्छी खासी मात्रा में कमाई कर सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें