17th Installment of PM Kisan Yojana: क्या आप किसी सरकारी योजना का लाभ लेते हैं? क्योंकि केंद्र और राज्य दोनों ही कई तरह की योजनाओं का संचालन करते हैं। जैसे- केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और ऐसा करके सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद किसानों को मिलती है। वहीं, बीती 28 फरवरी को 16वीं किस्त जारी हुई, जिसके बाद अब 17वीं किस्त जारी होगी। ऐसे में आप ये जानना चाहते हैं कि आपको 17वीं किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं, तो आप ये स्टेटस चेक करके जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं लाभार्थी अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं...