फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment: 2 हजार रुपये की बचत करके बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए जुटा सकते हैं 20 लाख रुपये, समझिए गणित

Fri, 15 Mar 2024 09:07 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund Investment For Child Education - फोटो : Istock
बच्चों के जन्म लेने के बाद से उनकी उच्च शिक्षा को लेकर माता पिता काफी चिंतित रहते हैं। ऐसे में माता पिता बच्चों के जन्म लेने के बाद से उनकी उच्च शिक्षा के लिए कुछ-कुछ पैसों की बचत करने लगते हैं। वहीं अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह निवेश करते हैं। ऐसे में उन  पर आपको अच्छा रिटर्न मिलता है। विशेषज्ञों की मानें, तो लॉन्ग टर्म निवेश के लिए आपको म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करना चाहिए। निवेश के इस माध्यम ने बीते सालों में कई इन्वेस्टर्स को अच्छा रिटर्न दिया है। ऐसे में आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। यहां निवेश करके आप अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अच्छी मात्रा में पैसों को इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित को जिसकी मदद से 2 हजार रुपये की बचत करके 20 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund Investment For Child Education - फोटो : Istock
इसके लिए सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करके उसमें एसआईपी बनवानी है। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 2 हजार रुपये का निवेश करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund Investment For Child Education - फोटो : istock
2 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 20 सालों के लिए करना है। इस दौरान आपको उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। ऐसे में आप मैच्योरिटी के समय आसानी से 20 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। 

4 of 5
Mutual Fund Investment For Child Education - फोटो : Istock
अगर आपके घर में हाल फिलहाल में बच्चे का जन्म हुआ है। ऐसे में आप इस स्कीम में निवेश शुरू कर सकते हैं। मैच्योरिटी के समय जो पैसे मिलेंगे। उनका इस्तेमाल आप अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund Investment For Child Education - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें