फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या आपको भी अब तक नहीं मिली 18वीं किस्त? तो यहां जानें इसकी वजह

Tue, 08 Oct 2024 10:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
18वीं किस्त अटकने के कारण। - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Nidhi 18th Kist: जो लोग किसान हैं उनके लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है ताकि उन्हें खेती के लिए मदद मिल सके। इसके लिए सरकार पात्र किसानों को योजना के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये देती है। वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी क्रम में बीती 5 अक्तूबर को 18वीं किस्त जारी की गई जिसमें पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये दिए गए, लेकिन कई किसान ऐसे हैं जिनको किस्त का लाभ नहीं मिला है। ऐसे में अगर आपको भी 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है, तो आप यहां जान सकते हैं कि इसके क्या कारण हो सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में किस्त अटकने के कारणों के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
18वीं किस्त अटकने के कारण। - फोटो : Adobe Stock
  • दरअसल, 5 अक्तूबर 2024 को 18वीं किस्त जारी की गई जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया। 9.4 करोड़ से अधिक किसान लाभार्थियों को ये लाभ दिया गया और सीधे उनके बैंक खाते में ये पैसे भेजे गए, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिनकी 18वीं किस्त अटक गई है।
विज्ञापन

3 of 5
18वीं किस्त अटकने के कारण। - फोटो : Adobe Stock
18वीं किस्त अटकने के ये हो सकते हैं कारण:-
  • अगर आपको भी 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है तो इसके पीछे ई-केवाईसी के काम का पूरा न होना एक कारण हो सकता है। विभाग की तरफ से पहले ही कहा गया था कि ई-केवाईसी करवाना योजना से जुड़े हर किसान को करवाना जरूरी है, लेकिन अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटक सकती है।

4 of 5
18वीं किस्त अटकने के कारण। - फोटो : Adobe Stock
  • किस्त अटकने का दूसरा कारण ये हो सकता है कि आपने बतौर लाभार्थी भू-सत्यापन न करवाया हो। नियमों के तहत जिन किसानों ने ये काम नहीं करवाया है वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए अगर आपने भी ये काम नहीं करवाया है तो आपकी 18वीं किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
18वीं किस्त अटकने के कारण। - फोटो : Adobe Stock
  • 18वीं किस्त अटकने का तीसरा कारण आधार लिंकिंग न होना हो सकता है। दरअसल, पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को किस्त का लाभ लेने के लिए अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। ऐसे में अगर आपने ये काम नहीं करवाया है, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें