18th Kist of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आज के इस दौर में हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं और अब तो खेती के लिए भी तकनीक का सहारा लिया जा रहा है, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि अब भी ऐसे किसान हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में उनको खेती करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए भारत सरकार ऐसे ही किसानों की मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के तहत किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त देकर उनकी आर्थिक मदद की जाती है। पर अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी और इसके अलावा कई अन्य काम भी करवाने होते हैं और इसके बाद ही आपको किस्त का लाभ मिलता है। तो चलिए जानते हैं ये काम कौन से हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...