Social Media Followers: आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया से किसी न किसी रूप में जुड़ा हुआ है। कोई यहां पर किसी को फॉलो करता है तो कोई खुद ही लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स लेकर अच्छी कमाई भी करता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर लोग अच्छी कमाई भी करते हैं क्योंकि आपकी वीडियो को जितना ज्यादा लोग देखते हैं उतने ही ज्यादा आपको पैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या विज्ञापन आदि के जरिए मिलते हैं। यही कारण है कि लोग चाहते हैं कि उनके भी ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ जाए, लेकिन ऐसा सबके साथ नहीं होता है। इसलिए लोग अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कुछ गलतियां कर बैठते हैं। पर ध्यान दें कि इन गलतियों से आप बचकर रहें वरना आप बाद में दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं...