PM Kisan Nidhi: केंद्र सरकार मौजूदा समय में कई ऐसी योजनाओं का संचालन कर रही है जिनके जरिए योजना से जुड़े लोगों को लाभ मिल रहा है। इसमें मुफ्त राशन देना, आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज देना और घर बनाने के लिए आर्थिक मदद करने जैसी कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। इसी क्रम में एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी है जिसका लाभ सीधे किसानों को मिलता है जिसमें उनकी आर्थिक मदद की जाती है। 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और अब तक कुल 17 किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में भेजे जा चुके हैं और अब अगली बारी 18वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ कारण ऐसे हैं जिनकी वजह से 18वीं किस्त अटक सकती है। इसलिए आपके लिए ये चेक करना जरूरी हो जाता है कि क्या आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...