PM Kisan 17th Installment Date 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम बनने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी होने की फाइल पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद ये किस्त जारी होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया और अब 18 जून 2024 को वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी 17वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान करोड़ों किसानों को लाभ मिलेगा और अगर आप भी इस पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं। तो ऐसे में आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं जिससे आप ये जान पाएंगे कि आपको 17वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे घर बैठे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...