IRCTC Nepal Tour Package From Mumbai: अगर आप गर्मी के इस सीजन में किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत नेपाल की सैर करने का मौका मिल रहा है। दुनियाभर से रोमांच का शौक रखने वाले लोगों के लिए नेपाल एक शानदार जगह है। यहां पर स्थित दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने के लिए हर साल बड़ी संख्या में पर्वतारोही आते हैं। इसके अलावा नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता भी दुनियाभर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। अगर आप खूबसूरत नेपाल की सैर करना चाहते हैं, तो आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -