फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi Yojana: दो दिन बाद आ रही है 16वीं किस्त, यहां जानें कौन किसान और क्यों रह सकते हैं वंचित

Mon, 26 Feb 2024 11:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock
PM Kisan Yojana 16th Installment Date: भारत सरकार मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के जरिए एक बड़ा वर्ग लाभान्वित भी हो रहा है। मुफ्त व सस्ता राशन, घर बनाने के लिए सब्सिडी, बुढ़ापे के लिए पेंशन देने जैसी कई योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है और इन्हीं में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना को किसानों के लिए चलाया जा रहा है और इसमें सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है और इसी कड़ी में 28 फरवरी 2024 यानी दो दिन बाद 16वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि किन किसानों की किस्त अटक सकती है? तो चलिए बिना देर किए जानते हैं ये किसान कौन है और किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-

पहले किसान
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत ऐसे किसानों की किस्त अटक सकती है, जिनका आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है। योजना के तहत ऐसा करना जरूरी है, वरना किस्त के लाभ से आप वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock
दूसरे किसान
  • योजना से जुड़ने के बाद किसानों को भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। नियमों के तहत योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ये काम करवाना जरूरी है।

4 of 5
किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock
तीसरे किसान
  • आप पीएम किसान योजना से जुडते हैं, तो आपको आवेदन फॉर्म भरना होता है। ऐसे में अगर इसमें कोई गलती है, नाम गलत भरा है, आधार नंबर गलत भरा है या फिर बैंक खाते की जानकारी गलत दर्ज की है आदि। तो ऐसी स्थिति में भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock
चौथे किसान
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले, तो इसके लिए जरूरी है कि आपका ई-केवाईसी का काम पूरा हो। अगर आपने ये नहीं करवाई है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें