Mutual Fund SIP For Daughter Future: अगर आप अपनी बिटिया की शादी या उसकी पढ़ाई लिखाई के लिए अभी से बचत कर रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 4 हजार रुपये महीने की बचत करके पूरे 20.2 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि देश में कई लोग अपने बचत के पैसों को एफडी या किसी छोटी बचत योजना में निवेश करते हैं। हालांकि, निवेश के इन क्षेत्रों से आपको उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिलता है। आप अपनी बिटिया का भविष्य म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करके सुरक्षित कर सकते हैं। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित को जिसकी मदद से आप 4 हजार रुपये का निवेश करके 20.2 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।