फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर 5 दिन बीतने के बाद भी खाते में नहीं आई 18वीं किस्त, तो जानें क्या हैं कारण

Thu, 10 Oct 2024 11:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana: किसानों की 18वीं किस्त अटकने के कारण। - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है और ऐसा करके लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये का लाभ मिलता है। योजना के अंतर्गत अब तक कुल 18 किस्त जारी कर दी गई हैं और बीती 5 अक्तूबर को ही ये 18वीं किस्त जारी हुई थी। इस किस्त का लाभ उन किसानों को दिया गया जो योजना के लिए पात्र थे। हालांकि, कई किसान ऐसे भी हैं जिनके बैंक खाते में अब तक 18वीं किस्त नहीं आई है। ऐसे में वे क्या कारण हैं जिनकी वजह से किस्त जारी होने के 5 दिन बाद भी 18वीं किस्त का लाभ कुछ किसानों को नहीं मिला है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana: किसानों की 18वीं किस्त अटकने के कारण। - फोटो : Adobe Stock
कितने किसानों को मिला लाभ?
  • 18वीं किस्त 5 अक्तूबर 2024 को जारी की गई जिसका लाभ कुल 9.4 करोड़ से अधिक किसान लाभार्थियों को मिला। पीएम नरेंद्र मोदी ने ये किस्त जारी की और डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त भेजी गई। इसके लिए वाशिम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana: किसानों की 18वीं किस्त अटकने के कारण। - फोटो : Adobe Stock
किन किसानों की और क्यों अटक गई किस्त?
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत उन किसानों को लाभ दिया जाता है जिन्होंने ई-केवाईसी करवा रखी है। किस्त पाने के लिए ये पहला और सबसे जरूरी काम है। जिन किसानों ने ये काम नहीं करवा रखा है वे किस्त के लाभ से वंचित रह गए। इसलिए आपकी किस्त अटकने का पहला ये कारण हो सकता है।

4 of 5
PM Kisan Yojana: किसानों की 18वीं किस्त अटकने के कारण। - फोटो : Adobe Stock
  • किस्त अटकने का दूसरा कारण आपके द्वारा आधार लिंकिंग न करवाना है। दरअसल, इसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। पीएम किसान योजना से जुड़े सभी किसानों को ये काम करवाना होता है, लेकिन जिन किसानों ने ये काम नहीं करवाया है वे किस्त के लाभ से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana: किसानों की 18वीं किस्त अटकने के कारण। - फोटो : Adobe Stock
  • उन किसानों की भी किस्त अटक गई जिन्होंने भू-सत्यापन नहीं करवाया। विभाग की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि जो भी किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं, उन्हें ये काम करवाना अनिवार्य है। भू-सत्यापन न करवाने की स्थिति में आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें